Ganesh Chaturthi 2022 : बाजार की मिलावट से बचना हैं तो घर पर ही बनाए बेसन बर्फी #Recipe

By: Ankur Sat, 27 Aug 2022 08:33:43

Ganesh Chaturthi 2022 : बाजार की मिलावट से बचना हैं तो घर पर ही बनाए बेसन बर्फी #Recipe

गणेश चतुर्थी का पर्व अपने साथ खुशियां लेकर आए हैं जिसे बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। कोई भी त्यौहार बिना मिठाई के पूरा नहीं माना जाता हैं। ऐसे में अगर आप बाजार से मिठाई लेकर आते हैं, तो आज हम आपके लिए बेसन बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे घर पर बनाकर बाजार की मिलावट से बच सकते हैं। कम मेहनत और कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- बेसन 2 कप
- इलाइची का पावडर 1/2 छोटी चम्मच
- पिस्ते लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए 10-12
- आलमंड/बादाम लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए 10-12
- पिसी हुई चीनी 1 कप
- देसी घी 1 कप (ग्रीज़ करने के लिए)

besan barfi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,ganesh chaturthi 2022

बनाने की विधि

- पिस्ता और बादाम के पतले स्लाइस काट लें।
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें डालें बेसन और धीमी आँच पर, लगातार चलाते हुए, दस से पन्द्रह मिनट तक भूनें या जबतक बेसन का रंग बदलने लगे और महक आने लगे।
- इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्तों के स्लाइस डालकर मिला लें। आँच से उतार लें और ठंडा होने दें। फिर पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक ट्रे पर थोड़ा घी लगाएँ, उसपर बेसन का मिश्रण डालकर समान फैला दें। ठंडा होने दें फिर चौकोर या डायमन्ड आकार के टुकड़े काटें और परोसें। इन्हें एयरटाइट कन्टेनर में रखें।

ये भी पढ़े :

# Ganesh Chaturthi 2022 : गणपति जी को पसंद आएगा खजूर के लड्डू का प्रसाद #Recipe

# घर पर ही तैयार करें बाजार से भी बेहतरीन चिकन मसाला पाउडर, लगेगा स्वाद का तड़का #Recipe

# आलू-शिमला मिर्च की सब्जी के लिए नहीं पड़ती ज्यादा सामग्री की जरूरत, जानें तरीका #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com